जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर आजसू छात्र संघ ने उठाया सवाल ।

पलामू-मेदिनीनगर मंगलवार को अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू ) के प्रतिनिधिमंडल ने जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के प्राचार्य आर . पी . एन सिंह से मुलाक़ात कर 4 सूत्री ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में मनोविज्ञान एवं दर्शनशास्त्र की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने जनता शिवरात्रि महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का छात्र छात्राओं के साथ अभ्रद्रता भरा व्यवहार। जबकि नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक बोनार्ड टोप्पो का नियुक्ति परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियम के विरुद्ध हुई है साथ ही नामांकन सुविधा केंद्र का स्थापना महाविद्यालय में करने हेतु प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला सचिव नितीश मिश्रा ने कहा। की परीक्षा नियंत्रक द्वारा तुम ताम जैसे अभद्र वाणियों का प्रयोग करना शिक्षक की गरिमा को तार तार करता है। छात्र नेता अभिषेक राज ने कहा की कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से होना चाहिए एवं नियम विरुद्ध बनाये गए परीक्षा नियंत्रक को जल्द से जल्द पद से हटाया जाये। जिला अध्यक्ष राहुल कुमार मिश्रा ने कहा की महाविद्यालय को छात्र छात्रों के लिए नामांकन सुविधा हेतु सुविधा केंद्र की स्थापना करनी चाहिए जिससे की छात्र छात्राओं को जो परेशानी हो रही है उससे राहत मिल सके। आजसू छात्र संघ ने 48 घंटे का समय देते हुए जल्द मांगो पर कारवाही की मांग की है। नहीं तो आजसू छात्र संघ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन महाविद्यालय में करेगा मौके पर संघ के विनीत शुक्ला,शुभम,बिपिन एवं दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें