पलामू SP एवं JPA के पदाधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किए शुरुआत,पलामू फ़ोटो एसोसिएशन के द्वारा किया गया वर्कशॉप का आयोजन।

पलामू-मेदिनीनगर पलामू फोटो एसोसिएशन और झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन के द्वारा रविवार को जेलहाता स्थित होटल शांति पैलेस में फ़ोटो-वीडियो के वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य है कि पलामू के फोटोग्राफरों को नई तकनीकों के द्वारा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सीखाया जा सके। इस मौके पर मुख्य अतिथि पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा थे साथ ही रांची से आए झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हुए। एसपी चंदन कुमार सिन्हा के फोटोग्राफरो से बात की उन्होंने फोटोग्राफी के टिप्स दिए। उन्होंने कहा आज के दौर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नए-नए तरीके बाजार में आ गए हैं जैसे सिनेमैटोग्राफी,शादी के मोंटाज क्लिप्स, फ़ोटो बुक,आदि। इस वर्कशॉप के द्वारा पलामू के फोटोग्राफरो को बहुत ही लाभ मिलेगा वर्कशॉप में निकोन कंपनी से आए मेंटर जय कुमार के द्वारा पलामू के फोटोग्राफर्स की क्लास ली गई। वर्कशॉप में रांची से मॉडल को भी बुलाया गया जिसमे दूल्हा-दुल्हल शामिल थे दोनों ही दूल्हे और दुल्हन की पोशाक पहनकर स्टेज पर बैठे फोटोग्राफरो ने उनकी लाइफ फोटो खिंची और जहाँ परेशानियां हुई उसका निदान मेंटर के द्वारा पाया। इसके अलावा फोटोग्राफर को अपने कस्टमर को किस तरह से डील करना अपने कस्टमर को अच्छी से अच्छी क्वालिटी दे इसकी भी टिप्स दी गई। रांची से आए झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने फोटोग्राफर से कहा कि फोटोग्राफर मजदूर नहीं होता वह एक कलाकार होता है अपनी कला से पल को अपने कैमरा में कैद करता है। उन्होंने फोटोग्राफर को किस तरीके से अपने कस्टमर को खुश रखना है कैसे काम करना इसके टिप्स दिए। पलामू फोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने रांची से आए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद करते हुए कहाँ की उन्होंने बहुमूल्य समय निकालकर पलामू के फोटोग्राफरों को अपना वक्त दिया। उन्होंने वक्त वक्त पर वर्कशॉप आयोजन करने की बात कही ताकि फोटोग्राफरों को काफी मदद मिल सके। मौके पर रांची से आए झारखंड फोटोग्राफीक एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिल गुप्ता,सचिव सुशांत प्रसाद,कोषाध्यक्ष राजीव रंजन,सदस्य रजनीश,विजय कुमार,नवीन सिन्हा और निकॉन कंपनी के मेंटर जय कुमार,पलामू से विजय कश्यप,अनुज कुमार,प्रेम गुप्ता,मृत्युंजय कुमार,प्रेम प्रकाश साहू,उमेश कुमार,राजा कुमार गुप्ता,मनोज विश्वकर्मा, संजय सोनी,अखिलेश कुमार,अमन कुमार,बिंदा कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता,आदित्य कुमार,जितेंद्र कुमार सिंह, अखिलेश कुमार,एस के रवि,मनोज आदि शामिल हुए।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts