सबकी सहभागिता से ही कुपोषण मुक्त होगा पलामू-उपायुक्त।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त अंजनेयुलू दोड्डे ने गुरुवार को पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से समाहरणालय परिसर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ से लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक किया जाएगा। मौके पर उपायुक्त ने कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आम जनों से सहयोग की अपील की,उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि पोषण माह के तहत पोषण रथ 30 दिनों तक जिले के विभिन्न प्रखंड,पंचायत व गांवों में जाकर आम जनों को जागरूक करेगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति,बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल,स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आवश्यक संदेश दिया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जिले को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु संकल्प भी दिलाया गया। समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी ने कहा कि एनीमिया से रोकथाम के लिए बच्चों के आयरनयुक्त पौष्टिक आहार,स्वच्छता आदि जरूरी है सही पोषण से ही देश रौशन होगा। उन्होंने कहा कि इस माह विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कुपोषित बच्चों को चिन्हित किया जाएगा एवं उन्हें उपचार हेतु एमटीसी सेंटर रेफर किया जाएगा।इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी की जाएगी एवं रक्तहीनता से पीड़ित महिलाओं को इलाज हेतु स्वास्थ्य विभाग रेफर किया जायेगा। मौके पर उपायुक्त अंजनेयुलू दोड्डे के अलावा उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी,अपर समहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,सिविल सर्जन डॉक्टर जॉन एफ कैनेडी,सहित अन्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें