सीएसआर के तहत लेस्लीगंज व सतबरवा में वर्षा मापक यंत्र का होगा अधिष्ठापन।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला सीएसआर समिति की बैठक की। इसमें वित्तीय वर्ष 2020-21,2021-22 में विभिन्न कंपनियों के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न कंपनियों के एजेंडा से भी अवगत हुए। बैठक में समाज कल्याण,शिक्षा, स्वास्थ्य,आजीविका,आदि से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिले में कार्यरत हिंडालको,सीसीएल राजहारा,पावर ग्रिड व ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर कार्य की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

सीएसआर के तहत लेस्लीगंज व सतबरवा में वर्षा मापक यंत्र का होगा अधिष्ठापन।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में सीएसआर के तहत नीलांबर पीतांबर पुर (लेस्लीगंज) व सतबरवा में वर्षा मापक यंत्र अधिष्ठापन कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही जपला के जवाहर नवोदय विद्यालय में वाटर कूलर व सोलर पावर सप्लाई यंत्र लगाने का भी निर्णय लिया गया।वहीं संप्रेषण गृह में भी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति हेतु कंपनियों को निर्देशित किया गया। इसी तरह विशेष केंद्रीय सहायता मद से संचालित कोयल अपैरल पार्क में मार्केट लिंकेज प्रदान करने के लिए सीसीएल राजहरा से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज,योजना पदाधिकारी रमन कुमार समेत सीएसआर समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें