विधायक के पेट्रोल पंप मैनेजर से लुट कांड मे तीन युवक को लेस्लीगंज पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल एक है फरार।

पलामू-जिले के नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना पुलिस ने 22 सितंबर 2021 को दर्ज एक मामले में सफलता प्राप्त की है। एक वर्ष पुराने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुधन कुमार पिता अनिरुद्ध महतो,गुलशन कुमार पिता विनय महत्तो,विशाल भास्कर उर्फ विकास कुमार पिता राम प्रवेश महतो ये तीनों लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव के रहने वाले हैं। इनका चौथा साथी राजन कुमार फरार है इनके पास से कांड में लूटी गई फोन और मोटरसाइकिल की बैटरी बरामद की गई है।

कैसे और कब घटी थी घटना।

पांकी थाना क्षेत्र के पांकी निवासी इस केस के वादी सुधीर कुमार पासवान पिता युगेश्वर मांझी पांकी विधान सभा के भाजपा विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता के पेट्रोल पंप शिवगौरी जो नीलांबर पीतांबर पुर पांकी रोड हरसईन मोड़ के समीप स्थित है उसका मैनेजर। सुधीर कुमार पासवान नित्य दिन की तरह उस दिन भी शाम को  21 सितंबर 2021 को नीलांबर पीतांबर पुर  स्थित पेट्रोल पंप शिवगौरी से अपने घर सगालिम जाने के क्रम रास्ते में एक मोटरसाइकिल,एक मोबाइल फोन,दो हजार रुपए,एटीएम कार्ड तथा पर्स हथियार के बल पर लूट लेने का मामला लेस्लीगंज थाना मे दर्ज कराया था। कांड का अनुसंधान किया जा रहा था तकनीकी अनुसंधान के क्रम में 27 सितंबर 2021 को पाटन थाना क्षेत्र के कुंदरी जंगल से कांड में लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। सुधीर कुमार पासवान से लूटा गया मोबाइल में सिम डाल कर उपयोग किया जा रहा था। छानबीन करने पर पता चला कि शत्रुघ्न कुमार मेहता नामक इसका इस्तेमाल कर रहा है। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर 18 अगस्त को मेदिनीनगर के आर्यन होटल में छापामारी की गई जहां से शत्रुघन कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने साथियों गुलशन कुमार विशाल भास्कर एवं राजन कुमार की भी संलिप्तता बताई। बाद में गुलशन और विशाल को उनके घर से गिरफ्तार किया गया तीनों की निशानदेही पर राजन के घर पर छापामारी की गई तो वह फरार हो गया था हालांकि उसके घर से कांड में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई है। गिरफ्तारी टीम में लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय,पुलिस अवर निरीक्षक बिट्टू कुमार,स.अ.नि प्रमानंद पाल और अन्य कई जवान शामिल थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें