हाथ मे पिस्टल लहराते चार युवक को लेस्लीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पलामू-नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के समीप शनिवार की शाम चार युवक को अवैध पिस्टल व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। लेस्लीगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर में भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी की एक बाइक से चार युवक हाथ में पिस्टल लहराते हुए डबरा मोड़ के तरफ जा रहे हैं। इस बात की जानकारी एसआई राजीव कुमार को दिया गया उन्होंने हरसईन मोड़ से बाईक के द्वारा फिल्मी स्टाइल मे पीछा कर डबरा मोड़ के पास जाते-जाते चार युवको को धर दबोचा जो एक बाइक पर सवार थे और हाथ मे पिस्टल लेकर लहरा रहे थे। चारो आरोपी की पहचान 1.निखिल कुमार मिश्रा उम्र 18 वर्ष पिता अजय मिश्रा 2. अंकित कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष पिता सुरेश कुमार सिंह पाटन थाना किशुनपुर तथा 3. सुजीत कुमार गिरी उम्र 19 वर्ष पिता रमेश गिरी 4. युगजीत गिरी उम्र 18 वर्ष पिता मधुसूदन गिरी पाटन थाना के बिशनपुरा गांव के रहने वाले के रूप मे किया गया हैं।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts