तिरंगे के रंग में रंगेगा पलामू-सोनू नामधारी

पलामू-मेदिनीनगर आजादी के अमृत महोत्सव का उत्साह पलामू में चरम पर है। और जब देश के आन बान शान की बात हो तो पलामू के सेवादार पीछे नहीं रहेंगे। इसकी बानगी देखने को मिली जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मुख्य बाजार स्थित महिंद्रा ऑर्किड में जहां इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप-प्रभारी सोनू सिंह नामधारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज वितरण का शुभारंभ किया गया। इतना ही नहीं महिंद्रा ऑर्किड में मौजूद बैंक प्रतिष्ठान के सहयोगियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। मौके पर इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय उप-प्रभारी सोनू सिंह नामधारी ने बताया कि कोयल आजिविका के तहत पलामू में निर्मित हो रहे तिरंगा से स्थानीय स्तर पर वितरण करना आसान हो गया है। तिरंगा का निर्माण आजिविका का साधन बनने से महिलाओं को लाभ मिला है। जिसमें इंडियन रोटी बैंक अपनी सहभागिता निभाते हुए एक हजार तिरंगा खरीद कर नि:शुल्क बांटने का काम करेगी। आईआरबी की टीम वैसे घरों तक पहुंचेगी जहां हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान नहीं दिखाई पड़ेगी। साथ ही पलामू के रोजगार सृजन के माध्यम को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार प्रसार करने एवं पलामू के बाहर संपन्न लोगों को मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts