एनवाईके पलामू ने हर घर तिरंगा और स्वच्छता पखवाड़ा का किया शुभारंभ।

पलामू-तरहसी आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पलामू युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में तरहसी प्रखंड में एनवाईसी शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में सत्यमेव जयते युवा क्लब के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा तथा हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तरहसी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सचितानंद महतो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा मंडल विकास अभियान हर घर तिरंगा युवाओं का उन्मुखीकरण जैसे विषयों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंडवासियो को अपने घर या कार्यालय के छतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 1 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है। साफ-सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है यह हमारे जीवन की प्राथमिकता भी है। स्वच्छता जरूरी है क्योंकि साफ-सफाई से हम जीवन में आने वाली कई परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं स्वच्छता का अर्थ है सफाई से रहने की आदत। सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है,स्वच्छता सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।

महात्मा गांधी ने कहा था।

‘स्वच्छता ही सेवा है हमारे देश के लिए हमारे जीवन में स्वच्छता की बहुत जरूरत है गंदगी हमारे आसपास के वातावरण और जीवन को प्रभावित करती है। हमें व्यक्तिगत व आसपास भी सफाई अवश्य रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

स्वच्छता का महत्व।

अभी कोरोना काल में रोगियों की बढ़ती जनसंख्या एवं अस्पतालों में साफ-सफाई को ध्यान देने की आवश्यकता से यह बात और भी स्पष्ट हो गई है कि जीवन में स्वच्छता की कितनी जरूरत है। स्वच्छता पखवाड़ा में क्लब के युवाओं के द्वारा वाल पेंटिंग पोस्टर और डोर टू डोर पम्प्लेट के माध्यम से अपने गांव,गली,मुहल्लों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सचितानंद महतो, अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह,एनवाइसी शशिरंजन,क्लब के अध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष और सभी सदस्य उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें