पांकी विधान सभा से राजनीतिक कचड़ा को झाड़ू लगाकर साफ करेगी आम आदमी पार्टी-ओंकारनाथ।

पलामू-मनातू पांकी विधान सभा से राजनीतिक कचड़ा को झाड़ू लगाकर साफ करेगी आम आदमी पार्टी उक्त बाते प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही वे मनातू पुराना ब्लॉक के स्थित विद्यालय के प्रांगण में पांकी विधान सभा के मनातू प्रखंड में आम आदमी पार्टी के प्रखंड कमिटी का गठन कर मौके पर बोल रहे थे प्रखंड कमिटी गठन कर जिला और प्रदेश कमिटी को मनोनीत पदाधिकारियों की सूची भेजा गया। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल शामिल हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी के मनातू प्रखंड अध्यक्ष हेतु अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष विकास कुमार चुन्नू कुमार,कमलेश,छोटू,सचिव राजू रंजन सिंह,सह सचिव प्रवेज अंसारी,कोषाध्यक्ष अनिल सिंह,संगठन मंत्री आनंद कुमार सिंह,मीडिया प्रभारी उपेंद्र यादव,सोशल मीडिया प्रभारी असलम अंसारी,सदस्य सह सचिव नंदकुमार उरांव का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। मौके पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रखंड कमेटी की बैठक में.अपना बहुमूल्य समय देकर मीटिंग को सफल बनाया.जिला से आए प्रवक्ता गौतम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद साहू,अरुण वर्मा ने भी आम आदमी पार्टी को विस्तार करने के लिए कार्यकर्ता को संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए.उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों को आने से पार्टी का मजबूत आधार बनेगा। आज जितनी भी पार्टियां हैं सभी अपने अपने लूट खासूट में लगे हुए हैं.आम पब्लिक को विकास से किसी भी पार्टी का लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी जन जन की पार्टी है और पांकी जो सभी लोगों को भावनाओं को रहम करती है। मौके पर चुनाव होने के बाद सभी चयनित उम्मीदवारों ने प्रदेश प्रवक्ता श्री जायसवाल को माला पहनाकर स्वागत किया उसके पश्चात प्रदेश प्रवक्ता श्री जायसवाल ने पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें