छतरपुर अंचलाधिकारी के जांच रिर्पोट के आधार पर जिला खनन,पदाधिकारी ने दर्ज करवायी प्राथमिकी।

पलामू-मेदिनीनगर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने छतरपुर थाना क्षेत्र के खोढ़ी मियांटोली में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन एवं ब्लास्टिंग करवाने के मामले पर छतरपुर थाना में पुरन यादव पिता शिवनंदन यादव ग्राम खोढ़ी पर प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अंचलाधिकारी छतरपुर के जांच रिर्पोट के आधार पर संलिप्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम खैराटोढ़ी में अवैध पत्थर का उत्खन्न एवं ब्लास्टिंग का कार्य अखबार एवं ग्रामीणों के माध्यम से प्राप्त हुआ था जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए सीओ छतरपुर एवं थाना प्रभारी छतरपुर के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि श्रमिको के द्वारा पत्थर की तोड़ाई की जा रही है श्रमिको के द्वारा बताया गया कि पुरण यादव के द्वारा पत्थर की तोड़ाई एवं ब्लास्टिंग की जाती है। श्रमिको के द्वारा बताया गया कि निरीक्षण के दिन दो ब्लास्टिंग करवाया गया है,जांच क्रम में पुरण यादव अवैध पत्थर का उत्खन्न एवं ब्लास्टिंग में संलिप्त पाया गया जिस के बाद अंचलाधिकारी के द्वारा दोषी पर कार्रवाई करने की रिर्पोट भेजी गयी। जिसके आधार पर अवैध उत्खन्न एवं ब्लास्टिंग को लेकर छतरपुर थाना में प्राथमकी दर्ज करवाया गया है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें