विश्व जनसंख्या दिवस”हम दो हमारे दो”का मूल मंत्र अपनायें,तब होगा भारत में जनसंख्या नियंत्रण।

पलामू नीलाम्बर पीताम्बर पुर चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र मे 11 जुलाई 2022 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जनसंख्या नियंत्रण पर विशेष जानकारीयां दिया गया। बतादें कि सन् 1987 मे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून का गठन हुआ था जिसमें बताया गया था कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की मौजूदगी मे विश्व जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन कर हम दो हमारे दो का पालन करने के लिए प्रेरित करें। विश्व जनसंख्या दिवस पर नीलांबर पीतांबरपुर चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने जनसंख्या नियंत्रण कंट्रोल करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड के प्रमुख सुनील पासवान पश्चिमी जिला परिषद श्रीमती आशा देवी लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।

मुखिया रेखा देवी ने विश्व जनसंख्या दिवस पर क्या कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया रेखा देवी ने कही कि भारत की लगातार विस्फोटक होती जनसंख्या देश के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ी है। सीमित संसाधनों में निर्भर होती असीमित जनसंख्या देश में खाद्यान संकट पर्यावरण प्रदूषण,रोजगार संकट,शिक्षा का अभाव और महंगाई जैसी समस्याएं पैदा कर रही है। यह समस्या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया झेल रही है इस समस्या से निपटने और इस पर नियंत्रण पाने के लिए हमे स्वयं जागरूक होना होगा और ठोस कदम उठाना होगा। महिलाओं की जागरूकता इस संकट के समाधान में मिल का पत्थर साबित हो सकती है। साथ ही मुखिया रेखा देवी ने कही की प्रखंड के सभी सहीया स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य प्रभारी की बदौलत ही हम सभी स्वस्थ जीवन जीते हैं इसलिए इन्हें भी प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए हम सभी को”हम दो हमारे दो”सूत्र के अनुसार चलना होगा और महिलाएं को जागरूकत करना होगा तब जाकर विश्व मे जनसंख्या नियंत्रण होगा।

कैसे होगा जनसंख्या नियंत्रण क्या कहीं पश्चिमी जिला परिषद आशा देवी।

वहीं नीलांबर पीतांबर पुर पश्चिमी जिला परिषद श्रीमती आशा देवी ने कहीं की विश्व जनसंख्या दिवस मनाने वाले सभी देशवासियों जिला वासियों प्रखंड वासियों एवं पंचायत वासियों को मेरे तरफ से एक विनती है कि आप सभी एक गांठ बांध लें की किसी भी हाल में दो से ज्यादा जनसंख्या नहीं बढ़ाये, चाहे वह लड़का हो चाहे लड़की हो दोनों को समान नजर से देखें तब जाकर हम सभी मानव का सही जीवन जी सकते हैं नहीं तो जानवर की तरह जिंदगी जीना पड़ेगा। आज लोग कहते हैं कि हम गरीब हैं आखिर कारण क्या है जनसंख्या नियंत्रण नहीं करना जिसके घर मे चार पांच बच्चें हैं और उस घर के एक भी व्यक्ति शिक्षित नहीं है वो नशा करता है तो वह कभी भी विकास नहीं कर पाएगा,वैसे लोगों को जागरूकत  करना होगा तब जाकर विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का मिशन कामयाब होगा। वहीं नीलांबर पीतांबर पुर चिकित्सा कर्मियों को कार्य से संतुष्ट होने के कारण उन्हें पुरस्कृत किया गया प्रखंड के एक महिला को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बंध्याकरण किया गया यह कार्यक्रम पंद्रह दिनों के पखवारे के तहत चलेगा जिसमे कई प्रकार के सटांल लगाकर जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित जागरुकत कर कई वस्तुएं वितरण किया गया। मौके पर प्रमुख सुनील पासवान, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य आशा देवी, लेस्लीगंज मुखिया रेखा देवी, चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी, अनिल गिरी,सभी सहिया,चिकित्सा कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts