नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड क्षेत्र मे पेयजल आपूर्ति पांच दिनों से भल्ब खराब होने के कारण बंद है।

पलामू-नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में बीते 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। पाइप लाइन के द्वारा घर-घर सप्लाई होने वाले पानी को बंद हो जाने से ग्रामीणों के बीच पेयजल की काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल रोड स्थित पानी टंकी का भल्ब खराब हुआ है। पेयजल आपूर्ति देखरेख के लिए यहां उपस्थित नीरज कुमार सिंह के अनुसार भल्ब बनाने का प्रयास किया गया परंतु नहीं बन पाया। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दे दी गई है पेयजल आपूर्ति बंद होने से दोनों पंचायतों के ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। लेस्लीगंज के कुछ ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर कभी भी नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होती है। कभी पाइप टूट जाता है तो कभी भल्ब खराब होता है कुछ ना कुछ हमेशा गड़बड़ी बनी रहती है। मामले पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता रणवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय मिस्त्री के द्वारा बनाने का काम किया गया था परंतु भल्ब नहीं बन सका। रांची से विशेष मिस्त्री को बुलाया गया है। नया भल्ब बदलने का काम भी किया जा रहा हैं उम्मीद है गड़बड़ी को जल्द ही दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें