निदान सेवा सदन ने जैप-8 मुख्यालय में लगाया स्वास्थ्य शिविर जांच 200 से अधिक जवानों का किया गया रक्त जांच एवं निशुल्क दवा भी वितरण किया गया।

पलामू नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत जैप समादेष्ठा निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार जैप-8 मुख्यालय में 27 जून  2022 सोमवार को निदान सेवा सदन लेस्लीगंज के तत्वधान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन जैप डीएसपी दीपक कुमार,एसआई शाहनवाज आलम,रीडर विनोद सिंह एवं पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी दीपक कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा देना अभी के समय में बहुत बड़ी सेवा है बीते 2 वर्षों से देश जिस दौर से गुजरा है ऐसे में हर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होना चाहिए यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर निदान सेवा सदन ने काफी सराहनीय पहल किया है। एसआई शाहनवाज आलम ने कहा कि आज के परिवेश में लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं वैसे मे समय रहते स्वास्थ्य सेवा मिल जाए तो बीमारी ठीक हो जाता है उन्होंने कहा कि इस तरह का शिविर हमेशा लगते रहना चाहिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर का आयोजन हो जिससे गांव के लोग लाभान्वित होंगे। शिविर में 200 से अधिक आईआरबी प्रशिक्षु तथा जैप के जवानों का स्वास्थ्य जांच किया गया इस दौरान निशुल्क दवाएं भी वितरण की गई साथ ही कई तरह के निशुल्क रक्त जांच भी किए गए। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन के राजीव रंजन,डॉक्टर शमशाद,मिस्टर महमूद,एएनएम बेला तिर्की,लक्ष्मी कुमारी, लैब टेक्नीशियन सलमान सिद्दीकी,तौकीर आलम,बबलू कुमार आदि शामिल थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें