रांची एयरपोर्ट पर ओवैसी के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारा लगाने वालों पर कडी़ कार्रवाई हो- मनोज पांडे।

रांची-झारखंड मांडर विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए एम आई एम आई एम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के सामने एयरपोर्ट पर समर्थकों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया था। नारा लगाने वाले आखिर कौन लोग हैं प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे लोगों पर चिन्हित कर कार्रवाई करने की आवश्यकता है। प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव स प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय ने राज्य के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोदय से अनुरोध पूर्वक कहा है की वैसे भी राज्य को अशांत करने के लिए कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं। वैसी स्थिति में झारखंड में ओवैसी जैसे नेता का आना और उसके सामने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना राज्य का अपमान है ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कड़ी से कडी़ कार्रवाई करने कि आवशयकता है।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें