पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन,एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है केंद्र-कांग्रेस।

पलामू-मेदिनीनगर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी से ईडी की पूछताछ और कांग्रेस मुख्यालय पर लाठीचार्ज के खिलाफ पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पलामू जिला के विभिन्न चौक चौराहे पर मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया एवं विरोध में पुतला दहन किया। कांग्रेस जिला कार्यालय से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला सभी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय छ:मुहान पर इकृत होकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि आज देश के राजनीतिक, सामाजिक,आर्थिक,प्रजातांत्रिक,संस्कृतिक,साहित्यक और समावेशी विकास को संक्रमण काल के घनघोर अंधियारे में मोदी सरकार ने धकेल दिया है। इस सरकार का एकमात्र काम यह रह गया है कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सिर्फ केंद्र एजेंसी का दुरुपयोग किया जाए और जो विपक्ष इनके खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहा है उसे परेशान कर उसकी प्रतिष्ठा धूमल की जाए। उन्होंने आगे कहा कि कानून सबके लिए बराबर है लेकिन केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी जी एवं राहुल गांधी जी को जो कैश के लिए नोटिस दिया गया ज्योतिष 2015 के अंदर क्लोज हो गया था और वापस खोल कर तंग करने का षड्यंत्र किया है पूरे देश देख रही है कि ईडी इनकम टैक्स और सीबीआई का दुरुपयोग मोदी सरकार कैसे कर रही है इस देश में भ्रष्टाचार खिलाफ की आवाज बेरोजगारों की आवाज किसानों की आवाज महिला की आवाज महंगाई के खिलाफ की आवाज आदरणीय राहुल गांधी जी जब देश के जन-जन की आवाज है उन को दबाना चाहती है। देश की मोदी सरकार को देश की 130 करोड़ जनता मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों को देख रही है आने वाला 2024 में देश की जनता मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला विनोद तिवारी ईश्वरी सिंह शमीम अहमद रायन श्याम नारायण सिंह मिथिलेश सिंह सत्येंद्र सिंह रूद्र शुक्ला इंदु भगत मुकेश सिंह शशांक सुमन देवांग शुक्ला हर्ष सहानी नसीम खान जितेंद्र कमलापुरी गणेश रवि अशोक पासवान सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता कुश कुमार रामानंद पांडे शैलेश कुमार मेहता शमिम अंसारी उमेश यादव गंगा देवी उमेश पासवान अभय पांडे रामानंद पाठक रमजान खान नयूम बीबी सौरभ पांडे आलोक सिंह अमित सिंह मन्नू अंसारी पिंटु रायन मोनू रायन आशीष राम उदय यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Website-palamunewslive.com

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8087737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें