प्री वैडिंग के बहाने नष्ट की जा रही है भारतीय संस्कृति-एस के रवि

रांची-झारखंड पिछले कुछ सालों से देश में भारतीय संस्कृति से होने वाले विवाह समारोह में प्री वैडिंग के नाम पर एक नया प्रचलन सामने आया है। इसके तहत होने वाले दूल्हा-दुल्हन अपने परिवारजनों की सहमति से शादी से पूर्व फ़ोटोग्राफर के एक समूह के साथ देश के अलग-अलग सैर सपाटों की जगहो पर जाते हैं।

क्या है प्रीवेडिंग

बड़ी होटलों,हेरिटेज बिल्डिंगों,समुन्द्री बीच व अन्य ऐसी जगहों पर जहाँ सामान्यतः पति पत्नी शादी के बाद हनीमून मनाने जाते हैं,जाकर अलग- अलग और कम से कम परिधानों में एक दूसरे की बाहों में समाते हुए वीडियो शूट करवाते हैं। फिर ऐसी वीडियो फ़ोटोग्राफी को शादी के दिन एक बड़ी सी स्क्रीन लगा कर जहाँ लड़की और लड़के के परिवार से जुड़े तमाम रिश्तेदार मौजूद होते हैं की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से उस जोड़े को वो सब करते हुए दिखाया जाता है जिनकी अभी शादी भी नहीं हुई है। जिनको जीवन साथी बनने के साक्षी बनाने और उन्हें आशीर्वाद देने के लिये ही सगे संबंधियों और सामाजिक लोगों को वहाँ बुलाया जाता है लेकिन यह क्या गेट के अंदर घुसते ही जो देखने को मिलता है वह शर्मसार करने वाला होता है। जिस भावी जोडे को हम वहाँ आशीर्वाद देने पहुँचते हैं, वो वहाँ पहले से ही एक दूसरे की बाहों में झूल रहे होते हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब दोनों परिवारों की सहमति से होता है। लड़का- लड़की कई दिन तक बाहर रह कर साथ में कई रातें बिता चुके होते हैं यह सब देख कर एक विचार मन में आता है जब सब कुछ हो चुका है तो आखिर हमें यहाँ क्यों बुलाया गया है। यह शुरुआत अभी उन घरानों से हो रही है जो समाज के नेतृत्वकर्ता हैं जो समाज सुधार की दिशा में कार्यक्रम करते रहते हैं ऐसे बड़े परिवार ऐसी शादियों को जो अपने पैसों के बल पर इस प्रकार की गलत प्रवर्तियों को बढ़ावा देकर समाज के छोटे तबके के परिवारों को संकट में डाल रहे हैं। ऐसे में कई शादी सोने से पहले रिश्ते टूट गए हैं। ऐसी शादियों का सामाजिक बहिष्कार करें
जरूर सोचें एवं विचार करे की आखिर हम समाज  परिवार और हमारी भारतीय संस्कृति को कहाँ ले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के सामने क्या उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते हैं।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi
झारखंड के ताजा खबरों को सबसे पहले देखने के लिए पलामू न्यूज Live को सब्सकराईब करें और बेल वाला घंटी को दबाएं लाईक और शेयर करना ना भूले।

किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें