भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने किया पलामू में तूफानी दौरा।

पलामू-मेदिनीनगर भीम आर्मी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का पलामू के धरती पर आगमन हुआ। वहीं पलामू वासियों ने उन्हें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बताते चलें कि भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद ने रांची झारखंड से सड़क मार्ग के द्वारा लातेहार होते पलामू पहुंचे। उन्होंने पलामू के ऐतिहासिक स्थान डूबियाखाड़ में आदिवासी समाज के राजा मेदनियां राय जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुवे रेड़मा होकर छः मुहान चौक से गुजरते हुवे अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के मुर्ति पर माल्यार्पण करते हुए सभा को संबोधित किए।

पलामू मे आकर क्या कहें रावण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि अगर पोषण से बचना हो अत्याचार से बचना हो हत्या से बचना हो तो आप शिक्षा की ओर रुख को अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अपनी लड़ाई के लिए दूसरे का इंतजार कर रहे हैं आपकी लड़ाई कोई और लड़के जाएगा तों तुझे हमेशा असफलता ही मिलती रहेगी आज बहुजन समाज के लोगों को खुद की लड़ाई खुद से लड़नी पड़ेगी तभी हम अपनी अधिकार को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बहुजन समाज की लड़ाई में हम झंडे और डंडे दोनों रखते हैं अगर जरूरत पड़े तो झंडे और डंडे दोनों कि हम इतिहास याद दिला देंगे इस सभा का निवेदन भीम आर्मी की पलामू की पूरी टीम एवं झारखंड प्रदेश के मुख्य कार्यकर्ता गण थे जो मौके पर शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

YouTube,Facebook,Twitter,Instagram

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें