पलामू पुलिस अधीक्षक ने की मैराथन बैठक,पंचायत चुनाव 2022 की सुरक्षा व्यवस्था एवं चाक चौबंद विधी व्यवस्था को लेकर।

पलामू-मेदिनीनगर पंचायत चुनाव को लेकर 26 अप्रैल 2022 के अपरान्ह में पुलिस अधीक्षक पलामू श्री चंदन कुमार सिन्हा ने पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए मैराथन बैठक की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक के अलावे सीआरपीएफ के वरिष्ठ पदाधिकारी यथा सेकंड इन कमांड आशीष झा उप समादेष्टा। सीआरपीएफ के सहायक समादेष्टा गण,कंपनी कमांडर,पलामू जिला के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान श्री विजेंद्र कुमार मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विश्रामपुर सुरजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज आलोक टूटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद पूज्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छतरपुर अजय कुमार के अलावे जैप 4 के पुलिस उपाधीक्षक बिनोद कुमार रवानी, जैप 8 के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र चौधरी, जैप 7 के पुलिस उपाधीक्षक,आईआरबी के पुलिस उपाधीक्षक आदि शामिल हुए। इस बैठक को पुलिस उपमहानिरीक्षक पलामू क्षेत्र श्री राजकुमार लाकड़ा ने भी संबोधित किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए मीटिंग में सुरक्षा को लेकर सारे पहलुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं पंचायत चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही पंचायत चुनाव में क्या करें क्या नहीं करें बारूदी सुरंग से बचने के उपाय को लेकर प्रशिक्षण आदि बिंदुओं पर भी ब्रीफिंग किया गया।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

YouTube,Facebook,Twitter,Instagram

Website-palamunewslive.com

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें