ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई,झारखंड सरकार दाखिल कर चुका है जवाब 4 मई को होगी अगली सुनवाई।

पंचायत चुनाव सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई झारखंड सरकार दाखिल कर चुका है जवाब 4 मई को होगी अगली सुनवाई पंचायत चुनाव में ओबीसी के प्रत्याशियों को आरक्षण देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अभिजीत मणि त्रिपाठी ने पक्ष रखा उनके मुताबिक शीर्ष अदालत ने सुनवाई करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 मई की तिथि निर्धारित की है। 4 मई को होने वाली सुनवाई में क़ानूनी बिंदुओं पर सुनवाई है झारखंड सरकार इस मामले में अपना जवाब अदालत में दाखिल कर चुका है राज्य सरकार की ओर से पल्लवी लाँगर सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुई। बता दें कि गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर झारखंड में पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग OBC को आरक्षण देना सुनिश्चित किये जाने की मांग की है। उनकी ओर से दाखिल की गई याचिका में झारखंड सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को प्रतिवादी बनाया गया है याचिका में कहा गया है कि झारखंड सरकार पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बगैर पंचायत चुनाव करना चाहती है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

YouTube,Facebook,Twitter,Instagram
मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें