विकास के दौर में पीछे है भुइयां समाज-प्रभात कुमार भुइँया।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय मैदान में तुलसी वीर सह भुइयां परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुलाल भुइँया के अनुपस्थित रहने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारम्भ किया जहाँ मिशन कलाकार ने मिशन सह माता सबरी आधारित गाना गाकर लोगो को बताने एवं झुमाने का काम किया। मौके पर प्रभात कुमार ने कहा की भुइयां समाज विकास के दौर में पीछे है माता सबरी जयंती तुलसी वीर सह भुइँया परिवार मिलन समारोह हर वर्ष 24 फरवरी से लगातार मनाया जाता है यह जयंती मनाने का उद्देश्य यह है की हमसब इकट्ठा होकर भुइयां समाज में दबे कुचले लोगों को उनके हक अधिकार के बारे मे बताना है। उनके बच्चों को पढ़ाना कैसे है आपके पूर्वज कौन है आपके समाज के अगुआ कौन है कैसे चलना है किसके साथ चलना है जैसे बातो पर विचार किया जाता है बाद में बाकि लोगो की तरह कैसे मान समान की तरह जीवन व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि  बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने जो संविधान में हक दिया हैं उसको संघर्ष एवं लड़ाई करके कैसे लें सकते हैं राज्य सरकार या केंद्र सरकार की जो योजना चल रही है उस योजना को हमे कैसे लेना है हमारे समाज के विद्वानों के द्वारा बताया एवं चर्चा किया जाता है।मौके पर भुइयां समाज के प्रखंड अध्यक्ष अमारीक भुइयां, सचिव विजय भुइयां, कोषाध्यक्ष बीरबल भुइयां समाजसेवी रंजय भुईयां, जिला अध्यक्ष सृष्टा भुइयां, जिला सचिव भरदुल भुईयां, पंचायत अध्यक्ष प्रभु भुईयां, कमलेश भूईयां, मोहन भुइयां, मीडिया प्रभारी शिवपाल भुइयां, जिला मीडिया प्रभारी बदेश भूईयां, जिला कोषाध्यक्ष सुनील भुईयां सहित सैकड़ों लोग उपस्थि थें।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमित कु.पाण्डेय कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें