झारखंड मे पंचायत चुनाव मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के तर्ज पर कराना होगा-निर्मल मेहता।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर मे सोमवार को पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराने को लेकर झारखण्ड सरकार के खिलाफ मशाल जुलुश निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मशाल जुलूस नीलाम्बर पीताम्बर पुर हांस्पिटल चौक से गाँधी चौक तक निकाला गया जिसमे हेमंत सोरेन मुर्दाबाद,भीख नहीं हमारा हक चाहिए ओबीसी विरोधी हेमंत सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाया गया। मौके पर वहीं विधायक प्रतिनिधि सह कोट खास पंचायत के मुखिया प्रत्यासी निर्मल मेहता ने कहा की मंत्री एवं मुख्यमंत्री का जो बयान आया है कि झारखंड मे पंचायत चुनाव बिना आरक्षण के कराने की बात कही गई है जिसे पूरा OBC समाज आहत में है यदि सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव कराती है तो ओबीसी विरोधी सरकार मानी जाएगी। उन्होंने कहा की आजाद देश में अभी भी झारखण्ड में ओबीसी समाज गुलामी महसूस कर रहें हैं संख्या हमारा सत्ता तुम्हारा नहीं चलेगा साथ ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के तर्ज पर पंचायत चुनाव कराने की बात कहा यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल करेंगे इतना में भी सरकार नहीं मानती है तो हम सब आत्मदाह करेंगे। मौके पर OBC मोर्चा के अजित मेहता, निर्मल मेहता, बिंदेश्वर मेहता, चंद्रधन महतो, रमाकांत मेहता, निर्मल कुशवाहा, बजरंगी प्रसाद सोनी,अनिल कुशवाहा, फुलदेव मेहता,संजय कुमार मेहता, अंगद कुमार मेहता,आशीष कुमार मेहता,राहुल कुमार मेहता,मनोज राम,संजय दास,राकेश मेहता,राजेश्वर मेहता,अशोक मेहता,प्रदीप मेहता,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमित कु.पाण्डेय कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें