सात जुआरियों को तास के पति नगद पैसा बाइक और मोबाइल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पलामू-हुसैनाबाद पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को रंगेहाथ पकड़ा है पकड़े गए लोगों के पास से 57 पीस तास की पत्ती, 58230 रुपये नगद राशि, छह मोटरसाइकल व छह मोबाइल फोन भी बरामद कीया गया है। हुसैनाबाद के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है। उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा द्वारा सूचना मिली कि हुसैनाबाद नदी पर जपला में रंजित कुमार सिंह के घर में अवैध रूप से कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है टीम गठित कर उक्त स्थल पर घेराबंदी कर छापामारी की गई इस दौरान स्थल पर सात लोग गोला बनाकर जुआ खेल रहे थे बहुत सारा पैसा व तास का पत्ता एक चादर पर रखा हुआ था। उपस्थित बल के सहयोग से हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विकास कुमार, बिपिन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रेम प्रकाश व राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस सबंध में हुसैनाबाद थाना में जुआ अधिनियम के तहत कांड संख्या दर्ज की गई है। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कुणाल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, दंगवार ओपी के सहायक अवर निरीक्षक बीरबहादुर सिंह व सशस्त्र बल का नाम शामिल है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें