अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया।

पलामू-मेदिनीनगर 8 मार्च 2022 मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कठौतिया मध्य में किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अमित आजाद, सीडीपीओ अनीता कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि,सुनीता कुमारी व एमटीसी उदय चौधरी ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता माइंस के सीएसआर हेड विजय तिवारी ने किया समारोह में एएनएम,सेविका,सहायिका व सहिया को सम्मानित किया गया मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री आजाद ने कहा कि शुरू से महिलाओं का सम्मान होता रहा है उस परंपरा को बचाए रखने की जरूरत है। सीडीपीओ अनीता कुमारी ने कहा कि नारी को पहचानने की जरूरत है आज वक्त बदल गया है हर क्षेत्र में नारी सशक्त हो रही है देश की बेटियां आज अपने दम पर सभी क्षेत्रों में परचम लहराकर नया मुकाम हासिल कर इतिहास रचने का काम कर रही है। सीएसआर हेड विजय तिवारी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति में वर्षों से रही है कंपनी ने महिलाओं द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का काम किया है महिला पर्यवेक्षिका संगीता रवि ने कहा कि महिला दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य नारी को समाज के कुरीतियों से बाहर निकालकर उसे विकसित होने का शुभ अवसर प्रदान करना है। महिला पर्यवेक्षिका सुनीता कुमारी ने कहा कि आज काफी बदलाव आ गया है आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, खेल सभी क्षेत्रों में महिलाएं बेहतर कर रही है उन्हें सम्मान देने की आवश्यकता है इस मौके पर पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमटीसी उदय चौधरी, प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी, शब्द कुमारी, जयंत शुक्ला, एएनएम आनंदी देवी, नीलम, अनिता, रेणु, प्रिंस सिंह, वीर मणी साव सहित कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें