अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लवली गुप्ता ने कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।

पलामू-पांकी महिला आजीविका मिशन के तत्वाधान मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन विश्व की सभी महिला को समर्पित है। स्त्री मातृत्व की देवी होने के साथ ही पुरुष की पूरा हुई है समाज के लिए इतना जरूरी होने के बाद भी लोग अक्सर स्त्री को वश सामान नहीं देते जो उन्हें देना चाहिए। हालांकि मेरा जो देश है भारत यहां की जो सभ्यता है संस्कृति है उसमें नारी शक्ति को देवी कह कर पुकारा जाता है इतिहास भी गवाह है चाहे प्राचीन काल हो चाहे मध्यकाल हो या आधुनिक काल,हर कालखंड में नारी शक्ति ने अपने परचम को लहराया है देवी सावित्री ने यमराज से लड़कर अपने पति की प्राणों की रक्षा तक किया है। कहा गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता’ जिस समाज में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है उस समाज में देवताओं का निवास होता है। यूरोप देशों की सभ्यता है जहां की नारियां स्वच्छंद है और शादी करें या नहीं करें बच्चे को जन्म दे या नहीं दे यह उनकी मर्जी है वहां पर कोई सामाजिक बंधन नहीं है लेकिन अपनी मनमर्जी करना ही महिला सशक्तिकरण नहीं है। हमारे देश में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हमने देखा है एक हाथ में घोड़े की नाल दूसरे हाथ में तलवार पीठ पर कपड़े से बंधा हुआ बच्चा यानी कि भारत की जो महिलाएं हैं वह घर भी संभालती हैं परिवार भी संभालती है और देश को भी संभालने का जज्बा रखती है बशर्ते बेटियों के सपनों को कुचला नहीं जाए उनके उड़ान को पंख दिया जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि मुसीबत ए बहुत है घर में भी आएंगे समाज में भी आएंगे रात में भी आएंगे लेकिन हम महिलाओं को संघर्ष करके हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा अपना परचम लहराना होगा। मौके पर कई महिलाएं इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहीं।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें