पलामू पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार तरहसी के नकुल सिंह हत्या काण्ड के तिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पलामू-जिला के तरहसी थाना अंतर्गत विनायका गांव निवासी नकुल सिंह नामक एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या के आरोप में आज पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। बता दें कि पिछले महीने 27 फरवरी 2022 को रात्रि में तरहसी थाना अंतर्गत विनायका गांव के रहने वाले दुकानदार नकुल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता ने तरहसी थाना में कांड संख्या 8/2022 को धारा 302/34 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत संजू मोची,अंतू मोची,सुनील मोची,रमेश मोची,हरसू भुईयां एवं अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराई थी। जिसमें पलामू के पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर कांड में संलिप्त अपराधी विकास भुईयां उम्र 30 वर्ष पिता बिजली भुईयां तितलंगी थाना पीपराटांड़,संदीप कुमार उम्र 19 वर्ष पिता सकेंद्र साव, नित्यम कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रदुमन मांझी जो दोनों सोनपुरा तरहसी जिला पलामू के रहने वाले हैं ये तीनों को आज कांड मे प्रयोग किया गया देसी कट्टा एक फायर किया हुआ गोली का अग्रभाग एवं चार मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

छापेमारी में ये रहे शामिल

तरहसी थाना प्रभारी करमपाल भगत,पुoअoनिo गौतम कुमार,हवलदार चिलगु उरांव, कुलदीप राम,रंजीत कुमार राम,मनोज कुमार यादव,सकेन्द्र राम,राजदेव राम,सावित्री कुमारी,पान पति कुमारी शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें