पलामू विश्रामपुर तीन दिवसीय आई कैम्प का आज हुआ समापन,नेत्र रोगियों को दिया गया मुफ्त दवा व चश्मा।

पलामू-विश्रामपुर के आरसीआईटी परिसर में स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहे तीन दिवसीय मेघा नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन सोमवार को हुआ। जहां 200 नेत्र रोगियों के बीच मुफ्त दवा व चश्मा का वितरण कर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। मुफ्त दवा व चश्मा का वितरण स्थानीय विधायक पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। यहां उल्लेखनीय है कि रामचंद्र चंद्रवंशी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आरसीआईटी परिसर में स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हर वर्ष मेघा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 200 नेत्र रोगियों का जांचोपरांत अत्याधुनिक फेको पद्धति से लेंश प्रत्यारोपण किया जाता है साथ ही सभी को मुफ्त दवा व चश्मा का भी वितरण किया गया। मौके पर आरसीआईटी के उप निदेशक अनुराग चंद्रवंशी,मनीषा चंद्रवंशी,इदरीश हवारी,भाजपा नेता नंदेव यादव,संजय चंद्रवंशी,असलम बहादुर सहित कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें