बिजली विभाग जाँच के नाम पर ग्रामीणों को परेशान न करें-रुद्र शुक्ला।

पलामू-तरहसी प्रखण्ड के मिसिर पतरा और ओझा पतरा के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के द्वारा गलत तरीके से कई लोगो पर बिजली विभाग के द्वारा केश कर फाइन कर दिया गया है। साथ ही भारी मात्रा में बिल भी दिया जा रहा जिसके लिए इसके विरोध में ग्रामीणों ने एक जन सभा कार्यक्रम रखा जिसमे मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी युवा नेता प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग रूद्र शुक्ला जी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता श्री रुद्र शुक्ला ने कहा कि पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित पलामू जिला के कई गाँवो में बिजली के भारी बिल सहित फर्जी केश कीया की शिकायत सुनने को मिल रहा है इस तरह की समस्या आये दिन देखनो को मिल रहा है जिससे ग्रामीण जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ के लोगो ने बिजली का कनेश नही लिया है वहाँ पर बिजली विभाग के द्वारा जागरूकता शिविर लगाना चाहिए जिससे जो कोई भी बिजली का कनेक्शन नही लिया हो वो कनेक्शन करा लेंगे और फर्जी केश से आम जनता परेशान नहीं होंगे। वहीं मिसिर पतरा और ओझा पतरा के कई लोगो का कनेक्शन होने के बाद भी उन पर केस कर दिया गया है और भारी मात्रा में बिल भी थमा दिया गया है और बहुत लोगो का डबल कनेक्शन भी है उन पर भी बिभागीय करवाई किया है जो बिल्कुल गलत है। युवा नेता रुद्र शुक्ला ने बिभाग के वरिये पदाधिकारियों से बात किया पदाधिकारियों ने इस पर मिसिर पतरा और ओझा पतरा के विषय पर पुनःजाँच कर ग्रमीणों के लिए बिजली बेवस्था सुलभ हो उस दिशा में काम करने की बाते कहि। मौके पर गोपाल साव जी सुधीर यादव जी भोला सिंह जी अरविंद साव जी मुकेश साव जी विशेश्वर मेहता जी संदीप मिश्रा जी इजराइल अंसारी जी राजू पाण्डेय जी चनरदेव पासवान जी कुंदन शुक्ला जी इंद्रदेव तिवारी जी दिग्विजय पासवान जी और भारी संख्या मेे ग्रामीण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live सुमित कु. पाण्डेय

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें