महाप्रबंधक के आने की सूचना पर रेलवे स्टेशन पहुंचे ग्रामीण,नहीं रुके महाप्रबंधक स्टेशन अधीक्षक को दिया मांग पत्र।

पलामू-हैदरनगर मुगलसराय रेल मंडल के बीडी रेलखंड अंतर्गत हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर जीएम के आने की सूचना पर मांग पत्र लेकर ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंचे इसमे कई संगठनों के लोग शामिल थे। महाप्रबंधक हाजीपुर की विशेष ट्रेन के नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने आरपीएफ मुगलसराय के डीएसपी शुशील कुमार व स्टेशन अधीक्षक मो सलाहुद्दीन खान के माध्यम मांग पत्र सौंपा। उन्होंने मांग पत्र को महाप्रबंधक हाजीपुर के पास प्रस्तुत करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्र में कोरोना काल से बंद पड़ी रांची वाराणसी और बरकाकाना वाराणसी पैसेंजर को नियमित चलाने हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर रांची सासाराम एक्सप्रेस और रांची दिल्ली गरीब रथ का अप और डाउन में दो मिनट ठहराव की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में हैदरनगर के विभिन्न गांव के ग्रामीणों के अलावा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. अजय जयसवाल, समाजसेवी डॉ. अमीनुल हक अंसारी, आरजेडी के प्रखंड अध्यक्ष रिजवान खान, व्यवसायी सुदर्शन लाल, फैन्सी, उमाशंकर गुप्ता, लड्डन, दशरथ प्रसाद शामिल थे। ग्रामीणों ने कहा कि होली के पूर्व उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वो इस संबंध में डीआरएम मुगलसराय व महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर से मिलकर इस संबंध में बात करेंगे।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंद्र राज का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें