यूक्रेन में फंसा है एमबीबीएस फोर्थ समेस्टर का छात्र,हुसैनाबाद के चिकित्सक डॉ विनेश कुमार का पुत्र।

पलामू-हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में पदस्थापित चिकित्सक डॉक्टर विनेश कुमार का पुत्र विवेक कुमार यूक्रेन के इवानों में मेडिकल का छात्र है मूलतः डॉ विनेश कुमार औरंगाबाद बिहार के रहने वाले है यूक्रेन में फँसे बेटे को लेकर उनका परिवार काफी चिंतित हैं। डॉ विनेश ने बताया की विवेक कुमार एमबीबीएस का फोर्थ ईयर का छात्र है वह पिछले साल जून में छुट्टी पर आया था और 2021 जुलाई में वापस यूक्रेन चला गया था। उन्होंने कहा की गुरुवार और शुक्रवार को वाट्सएप कॉलिंग से बात हुई थी वह काफी सहमा हुआ है। इधर न्यूज़ चैनलों पर हालात को देख कर पूरा घर समेत सभी लोग चिंतित है। वहीं पलामू जिला के उपायुक्त शशी रंजन ने जिले के सभी प्रखण्ड व अंचलाधिकारी को यूक्रेन में फंसे लोगों को चिन्हित कर उसके फोटो तथा पहचान डिटेल्स लेने का आदेश दिया है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें