शहिद नीलाम्बर पीताम्बर के जन्म स्थान भी डूब क्षेत्र में आ गया है तथा जहां उन्हें फांसी दी गई थी वह स्थल भी कुछ लोगों के द्वारा बंदोबस्ती करा ली गई -बी एन सिंह।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर(लेस्लीगंज ) मे पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाकपा माले के प्रमुख बीएन सिंह ने नीलांबर पितांबर दोनों भाइयों के शहीद स्थल का निरीक्षण किया और निरीक्षण करने के बाद  एआईडी भवन में एक आवश्यक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां उनका जन्म स्थान है वह स्थान भी डूब क्षेत्र में आ गया है तथा जहां उन्हें फांसी दी गई थी वह स्थल भी कुछ लोगों के द्वारा बंदोबस्ती करा ली गई है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन्होंने इस माटी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और जहां उन्हें फांसी दी गई है वहां उनके नाम की एक गज जमीन भी नहीं है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि उस स्थल की पहचान कर उसे मुक्त कराएं तथा उनका शहीद स्मारक बनाएं। उन्होंने कहा कि यह काम राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का है लेकिन आजादी के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी वह इस काम को नहीं करा पाए हैं। इस अवसर पर उनके साथ शिव नाथ महतो जितेंद्र सिंह अविनाश रंजन कविता सिंह कमेश सिंह चेरो मनोज राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें