नवोदय विद्यालय में टीकाकरण सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

पलामू-जपला के जवाहर नवोदय विद्यालय जपला द्वितीय में अनुमंडलीय अस्पताल की ओर से शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच सह टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तकरीबन 200 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी। वहीं 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 60 बच्चों को टीका का दूसरा डोज दिया गया शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीएन सिंह द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जाँच कर स्वस्थ रहने के लिये टिप्स बताये गए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ रहना अति जरूरी है साफ-सफाई नियमित होना चाहिए बच्चों को प्रेरित करते हुये कहा कि सतत शिक्षण के लिए स्वस्थ रहना आवश्यक है वहीं मौजूदा परिवेश में फेस मास्क व सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की। प्राचार्य पीके मिश्रा ने स्वास्थ्य टीम के कार्यो की सराहना की साथ साथ बच्चों को चिकित्सक द्वारा बतायी जानकारी को फॉलो करने की बात कही श्री मिश्रा ने कोरोना से बचने के लिये सुरक्षित रहने की अपील की। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी बिमल हेम्ब्रम, शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, शालिनी तिग्गा, अखिलेश कुमार, मुनमुन विश्वास,शोभा भट्टाचार्य, निकिता राही,अशमुनि प्रसाद ,भरत कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर -9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें