तेल टैंकर एवं बाइक की टक्कर मे,पलामू ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पुत्र समेत दो की मौत।

पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र पपन सिंह समेत दो युवकों की मौत बुधवार की शाम सड़क हादसे में हो गयी। दोनों युवक बाइक से जा रहे थे इसी क्रम में तेल टैंकर से बाइक में टक्कर हो गयी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी घटना के बाद सड़क पर शव पड़े रहने के कारण घटना के बाद से खबर लिखे जाने तक सड़क की दोनो और वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है उंटारी थाने के पुलिस मौके पर तैनात है। घटना जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बसरिया मोड़ पर बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे हुई है ऊंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ पर मोटरसाइकिल और तेल टैंकर के बीच सीधी टक्कर हो गयी टक्कर के बाद घटनास्थल से भाग रहे तेल टैंकर को रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीमोड़ के पास पकड़ लिया है। युवकों की पहचान उंटारी रोड थाने के मुरमा कला गांव निवासी और राधे राधे बस के मालिक रुद्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र पपन सिंह 35 वर्ष एवं जोखन ठाकुर के पुत्र संतोष ठाकुर 30 वर्ष के रूप में हुई है रूद्र प्रताप सिंह पलामू जिला ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। शव पड़े रहने से उंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ पर लगा रहा जाम हादसे में मृत दोनों युवकों के दो दो पुत्र हैं घटनास्थल पर दोनों मृत के शव पड़े रहने के कारण उंटारी-बीमोड़ मुख्य पथ के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही घटना स्थल पर पहुंची उंटारी थाने की पुलिस जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। थाना के एएसआई राजकुमार शर्मा एवं टुनटुन कुमार के साथ अंचलाधिकारी यशवंत नायक जाम हटाते दिखे हालांकि पुलिस परिजनों के आने के बाद शव उठाने की तैयारी में है सूचना मिली है कि परिजन घटनास्थल के लिए निकल गए हैं।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंद्र राज कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts