हिन्डालको ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान ईख जूस विक्रेताओं को दिया गया डस्टबिन, स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी-मैनक

पलामू-मेदिनीनगर हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर पाटन मोड़ से अमानत नदी पुल तक स्वच्छता अभियान चलाया।इसकी शुरुआत कंपनी के वीपी मैनक चक्रवर्ती ने किया इस अभियान में कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पाटन मोड़ से अमानत पुल के बीच सफाई कार्य किया। मौके पर वीपी श्री चक्रवर्ती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को गंदगी मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान की जो शुरुआत की है उस अभियान को सफल बनाने के लिए सबकी सहभागिता जरूरी है। कोई भी अभियान सामूहिक प्रयास से ही सफल हो सकता है वीपी श्री चक्रवर्ती ने कहा कि खुद के साथ साथ परिवार व समाज को स्वस्थ रखने के लिए स्वच्छता जरूरी है गंदगी बीमारियों का जड़ है हम बीमार न पड़े इसके लिए खुद की सफाई के साथ साथ आस पास के इलाके को साफ सुथरा रखना सबको जिम्मेवारी लेना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि बीमारी के कारण ही लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं यूनिट एच आर हेड अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि कंपनी इस अभियान को लगातार चलाएगी खनन क्षेत्र के परिधि में आने वाले गाँव के अलावा विद्यालयों में भी स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी केवल व्यवसाय नहीं करती है बल्कि अपने कार्य क्षेत्र के लोगों के सर्वांगीण विकास के प्रति भी संवेदनशील रहतीं है। सीएसआर हेड विजय तिवारी ने कहा कि अस्पताल में जाने से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है कंपनी गाँव में समूह के महिलाओं के साथ बैठक कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहीं हैं। कंपनी द्वारा ईख के जूस विक्रेताओं को डस्टबिन देकर डस्टबिन का नियमित प्रयोग करने के लिए कहा गया इस मौके पर विजय तिवारी, विशाल कश्यप, अमरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह, जयंत शुक्ला, गौतम सिन्हा, अनीता, सुहानी, प्रिंस, रामप्रवेश सहित कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें