पलामू जिला के ऊंटारी रोड थाना अंतर्गत डीजे बंद कराने पर पुलिस को मिली धमकी, गिरफ्तार कर दो व्यक्तियों को भेजा गया जेल।

पलामू-ऊंटारी रोड सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान डीजे बंद करने के निर्देश पर पुलिस को ही धमकी दे डाला बाद में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकटा निवासी ललन मेहता के पुत्र गोविंद कुमार (22वर्ष) एवं पिंटू कुमार (20वर्ष) के रूप में हुई है।

क्या है मामला

चेचरिया स्कूल पर सरस्वती पूजा मुर्ति विसर्जन करने के लिए डीजे बजाया जा रहा था  इसी दौरान उंटारी रोड थाना के एएसआई टुनटुन कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और पूर्व के निर्देश का हवाला देते हुए डीजे बंद करने की सलाह दी डीजे गोविंद मेहता बजा रहा था इससे पिंटू भड़क गया और पुलिस से ही उलझ गया दोनों शराब के नसें में धुत थे। डीजे बंद करने की सलाह पिंटू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने एएसआई को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे डीजे बंद करा देंगे तो रेलवे लाइन में कटकर आत्महत्या कर लेगा हालांकि युवक ने ऐसा कुछ नहीं किया और कुछ देर बाद मौके से चला गया। इसकी जानकारी जब गोविंद को हुई तो वह पिंटू को तलाशते हुए घर पहुंचा यहां से गोविंद ने एएसआई टुनटुन कुमार को फोन कर जमकर दुव्यर्वहार किया और धमकी दी यहां तक कह दिया कि जितनी उनकी तनख्वाह है उतना उसके दादा को पेंशन मिलती है। मामला काफी बढ़ जाने पर विश्रामपुर के डीएसपी सुरजीत कुमार ने मामले की जांच की उनके साथ इंस्पेक्टर आरबी पासवान, थाना प्रभारी शिव कुमार, एएसआई राजकुमार शर्मा आदि थे छानबीन के दौरान दोनों युवकों को उनके घर से पकड़ा गया मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंद्र राज कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें