पलामू राजहरा चेचन्हा के एक युवक की शव करकटटा गांव के कुएं मे पाया गया,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

पलामू-जिला के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव मे विश्वनाथ राम के कुंआ से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है। शव की पहचान राजहरा निवासी शिबू चंद्रवंशी पिता सीताराम चंद्रवंशी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शिबू चंद्रवंशी उम्र लगभग 28वर्ष पिता सीताराम चंद्रवंशी ने 28 जनवरी को राजहरा चेचन्हा से बरात उंटारी रोड के करकट्टा गांव निवासी रविंद्र मेहता के घर आया था। एक युवक की शव कुएं मे बुधवार कि दोपहर जब ग्रामिणो ने देखा तो ख़बर आग कि तरह फैल गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना उंटारी रोड थाने को दी सूचना मिलते हीं उंटारी रोड थाने के एएसआई चंडी प्रकाश व टुनटुन पांडे ने घटना स्थल पहुंचे उसके बाद युवक का शव कुंए से बाहर निकाला गया। मृतक युवक के जेब से शराब कि बोतल व गुटखा भी निकाला गया है युवक के परिजनों ने बताया कि शिबू चंद्रवंशी 28 जनवरी को अपने दोस्त के बरात करकट्टा आया था और बरात से घर नहीं लौटा था उसके परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन भी किया जा रहा था। लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था जो की बुधवार को करकट्टा गांव के एक कुएं से उंटारी रोड पुलिस ने शव बरामद कर जानकारी दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि शिबू की हत्या कर शव को कुएं मे फेक दिया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंन्दर राज कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ एवं संवाददाताओं की आवश्यकता है संपर्क करें।

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें