पलामू तरहसी के गुरतुरी में महिला की संदेहास्पद मौत,गंभीर स्थिति में सास रांची रेफर परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया गया आरोप।

तरहसी-पलामू जिला के तरहसी थाना क्षेत्र मंझौली पंचायत के गुरतुरी गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि उसकी सास की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है महिला की पहचान गुरतुरी निवासी अजय कुमार की पत्नी सरोज देवी के रूप में हुई है सास कुसुमरी देवी है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति ससुर सहित अन्य पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति को हिरासत में लिया है थाना प्रभारी कर्मपाल भगत ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।जानकारी के अनुसार अजय कुमार की मां कुसुमरी देवी का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था वह बेड रेस्ट मे थी शनिवार की रात सरोज देवी अपनी सास की देखभाल के बाद उसके साथ उसके कमरे में ही सो गयी थी रविवार की सुबह जब दोनों सोकर नहीं उठे तो परिवार के लोग उन्हें उठाने गए दोनों अचेत पड़े मिले आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया। गया। सरोज का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलने पर सेलारी स्थित सरोज के मायके से लोग मौके पर पहुंचे भाई मनोज कुमार एवं दयानंद सिंह ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है मनोज कुमार ने इस सिलसिले में तरहसी थाना में सरोज के पति के अलावा ससुर भसुर गोतनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। भाई मनोज ने कहा कि गाड़ी लेने के लिए दहेज के रूप में 5 लाख रूपये की मांग की जा रही थी डेढ़ लाख रूपये दिये गये थे इधर मेदिनीनगर मकान बनाने के लिए पैसों की मांग की जा रही थी सरोज का पति किराये पर गाड़ी चलवाने का व्यवसाय करता है। घटना के समय उसका पति, गोतनी, भसुर और सास घर पर थे जबकि ससुर मेदिनीनगर में थे सरोज की मौत कैसे हुई यह अभी तक रहस्य बना हुआ है हालांकि उसके मुुंह से खून निकल रहा था ऐसे में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ भी ठोस बताने को तैयार है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मो. नंo 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts