पलामू-मेदिनीनगर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान पढ़ो देश गढ़ो का कार्यक्रम किया जाएगा-रामानुग्रह सिंह

पलामू-मेदिनीनगर ज्ञान विज्ञान समिति पलामू के तत्वधान में ऑनलाइन बैठक जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष सचिव के साथ किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद सिंह एवं संचालन जिला सचिव अजय साहू के द्वारा किया गया बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में राज्य उपाध्यक्ष श्री रामानुग्रह सिंह उपस्थित रहे बैठक में आगामी तीन कार्यक्रम जो राज्य से निर्धारित है चर्चा किया गया। जिसमें पहला है 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर इनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जिन का योगदान रहा उनके योगदान की चर्चा सभी प्रखंडों में कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा इसकी जानकारी जिला सचिव ने दी उन्होंने कहा कि आज आजादी के 75 वर्षों में जो अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वह सिर्फ दिखावा है आज जरूरी है स्वतंत्रता आंदोलन में जो अपने को शहीद किए उनका योगदान अहम रहा आज हम उनकी बातों को भूलते जा रहे हैं उनके नामों को भूलते जा रहे हैं।दूसरा है 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान पढ़ो देश गढ़ो का कार्यक्रम किया जाएगा आज केंद्र की सरकार संविधान बदलने की बात करती है जो संविधान की प्रस्तावना में निहित बातों को आत्मसात करने की जरूरत है जिसपर पर्यवेक्षक श्री रामानुग्रह सिंह जी ने विस्तार पूर्वक बताया,तिसरा है 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर महात्मा गांधी के सपनों का भारत विषय पर विचार गोष्ठी किया जाएगा जिस प्रकार महात्मा गांधी के विचार अनेकता में एकता का था लेकिन आज जो केंद्र की सरकार है वह पूरी तरीके से एक भाषा एक भूसा की बात करती है जो भारत विविधता में एकता है यह हम सभी को जानने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद सिंह ने कहा कि अलग-अलग धर्म अलग अलग भाषा अलग अलग पहनावा ही भारत की विशेषता है हम किसी भी हालत में एक धर्म और एक रंग नहीं कर सकते कहीं ना कहीं महात्मा गांधी के सपनों का भारत जो बनना था वह अभी भी अधूरा है जो केंद्र की सरकार उनके सपनों को चकनाचूर कर रही है यह अनेकता में एकता का सबसे बड़ा सवाल है। इस बैठक में उदय यादव रीना देवी सुषमा देवी त्रिवेणी सिंह विजय ठाकुर प्रदेश यादव कंचन विश्वकर्मा विजय राम सूर्यनाथ पांडे धर्मेंद्र कुमार रविदास कपिल देव सिंह दीपक कुमार जनेश्वर सिंह प्रतिमा देवी अनीता देवी विनोद कुमार राम चरित्र सिंह लुमिनाज नूरी कृष्णा मेहता विनीता देवी रविंद्र उरांव विजय ठाकुर शिव शंकर सिंह नवनीत पाठक ओम प्रकाश यादव संगीता देवी रीना देवी आदि लोगों ने भाग लिया।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, सुमित कु पाण्डेय

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नंo 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें