पलामू पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के पहल पर 75 आंटो चालकों को टेस्ट के बाद मिला लर्नर लाइसेंस साथ ही 200 रू. प्रोत्साहन राशि।

पलामू-मेदिनीनगर पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के पहल पर पलामू जिला के ऑटो चालकों के लिए जिला परिवहन कार्यालय ने लगवाया विशेष कैम्प।टेस्ट में पास होने पर दिया गया लर्नर लाइसेंस करीब 75 चालकों को मिला लाइसेंस।ऑटो चालको को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रवृत्त करने के लिए प्रत्येक चालक को 200 रुपये की प्रोत्साहन राशि समाजसेवियों ने दी। प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने वालों में कनक मंदिर ज्वेलर्स के रामनरेश जी सोहसा बस के दीपक लाल जी एवं व्यवसायी ज्ञानशंकर जायसवाल की भूमिका रही।ऑटो चालक एसोसिएशन के रमाकांत दुबे, ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस एवं जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन की भूमिका काफी प्रशंसनीय रही। ऑटो चालक काफी उत्साहित एवं खुश थे।समाजसेवी दीपक गुप्ता एवं सन्नू सिद्दीकी भी सहयोग कर रहे थे।सभी ने ग्रुप फोटो खिंचवाकर इस अवसर को यादगार बनाया।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नंo 9608122488,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें