पलामू राष्ट्रीय बौद्ध महासभा का जिला स्तरीय बैठक संपन्न,बजराहा मे बहुत जल्द हॉस्पिटल एवं स्कूल बनाया जाएगा।

पलामू-मेदिनीनगर 14 जनवरी 2022 को ग्राम बजराहा प्रखंड सदर डालटनगंज जिला पलामू झारखण्ड में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के जिला कमिटि का प्रथम जिला अस्तरिये बैठक मा0 रवि पाल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के अध्यछता में किया गया।इस बैठक में मुख्य अतिथि मा0 राम प्रसाद बौद्ध प्रदेश संजोजक झारखंड तथा विशिष्ट अतिथि मा0 डॉ0 बीरेंद्र कुमार मा0 संजय कुमार सहायक कृषि निदेशक झारखंड। तथा मा0 राम चन्द्र राम मा0 राम जी राम मा0 दिलकेश्वर राम मेहता मा0 जंगाली मेहता चारो जिला संरक्षक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा मा0राजेंद्र राम जिला महामंत्री मा0 लखन मेहता जिला उप महामंत्री मा0 मधुकांत बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष मा0 मंदीप बौद्ध जिला संगठन सचिव मा0 हरिदर्शन राम मा0 कृष्ण बौद्ध दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्य।सभी राष्ट्रीय बौद्ध महासभा पलामू के अलावा मा0 बिनोद कुमार बी0 आर0 सी0 मा0 बिहारी साव मा0जटाधारी प्रजापति मा0 रमेश पाल मा0 बिनोद कुमार मा0 महेश कुमार के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में भाग लिए।
इस बैठक में आगामी 05 एवं 06 फरवरी को साँची मध्य्प्रदेश में होने वाले बौद्ध धम्म संगति समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाने तथा ज्यादा से ज्यादा धम्म दान इकट्ठा करने पर चर्चा हुवा।साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्राम बजराहा में ही एक अस्पताल एवं बच्चों के लिए एक स्कूल खोला जाए जिसमें समाज के बच्चों के लिए सस्ता शिक्षा तथा समाज के लोगों को सस्ता चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा राष्ट्रीय बौद्ध महासभा का मुख्य उद्देश्य यही होगा इस प्रस्ताव को सर्व सम्मति पास किया गया इस पर काम जल्द ही सुरु कर दिया जायेगा।
दूसरा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को मासिक बैठक किया जायेगा इसके अलावा संगठन का बिस्तार तथा महापुरुषों का बिचार कैसे तेजी से फैलाया जाय इसके लिए भी विस्तार से चर्चा किया गया।