पलामू-तीन दिन पूर्व निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने की आत्महत्या डीटीओ से बहस के बाद एसपी ने की थी कार्रवाई।

पलामू-मेदिनीनगर नावा बाजार थाना के तीन दिन पूर्व निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली है थाना कैंपस में ही उन्होंने सुसाइड किया है तीन दिन पहले लालजी यादव नावाबाजार थाना प्रभारी पद से हटाए गए थे और निलंबित किए गए थे रांची के बुढ़मू थाने में मालखाना का प्रभार देने गए थे वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पलामू जिला के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव को जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बहस के बाद निलंबित कर दिया था निलंबन के 3 दिनों के बाद इस तरह की घटना सामने आने पर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है सूचना मिलने पर पुलिस के कई वरीय अधिकारी नावा बाजार पहुंच गए हैं मामले की छानबीन की जा रही है।बताया जाता है कि हर दिन पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव सुबह में उठ जाया करते थे लेकिन मंगलवार की सुबह नहीं जगे सुबह में उन्हें नहीं देख कर साथी पुलिसकर्मियों ने उनके क्वार्टर में जाकर देखा जो वे फंदे पर लटके हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही पूरे थाना परिसर में अफरातफरी मच गई थाना के सारे स्टाफ और जवान क्वार्टर के आसपास जमा हो गए बाद में इसकी सूचना जिले के एसपी औऱ पलामू रेंज के डीआईजी राजकुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों को दी गई फिलहाल अनुसंधान का हवाला देते हुए थाना के अंदर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव की आत्महत्या से उनके साथी पुलिसकर्मी हतप्रभ हैं उनके साथ 2012 बैच में रहे पुलिस अवर निरीक्षक राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि लालजी काफी मिलनसार और मृदुभाषी पुलिस अधिकारी थे काम के प्रति हमेशा सचेत रहते थे। अचानक उसकी आत्महत्या की सूचना मिली इससे वे सकते में पड़ गए लाल जी ने ऐसा औऱ इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया इसका उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें