पलामू सिंगरा कला मे रिटायरमेंट पिता के पैसे को लेकर भाई ने किया भाई का हत्या।

पलामू-मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा कला गांव में पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर छोटे भाई ने चाकुओं से गोदकर बड़े भाई की हत्या कर डाली। सूचना मिलने के बाद मौके पर सदर थाना पुलिस ने पहुंचकर हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार यमुना यादव नाम के व्यक्ति के पिता एफसीआई से रिटायर हुए थे यमुना पांच भाई था और उसके पिता के खाते में रिटायरमेंट के करीब 10 लाख रुपये जमा थे इसी 10 लाख रुपये को लेकर यमुना यादव और उसके छोटे भाई इंद्रजीत यादव के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि शनिवार देर रात यमुना यादव शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था यहां उसका परिजनों से फिर विवाद हो गया इसी क्रम में इंद्रजीत यादव के साथ भी उसका झगड़ा शुरू हो गया और इसी झगड़े में इंद्रजीत यादव ने यमुना यादव को घर के आंगन में चाकुओं से गोदकर मार डाला। सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है रिटायरमेंट के पैसे के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है घटनास्थल नेशनल हाईवे 39 से 25 मीटर की दूरी पर स्थित है।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें