पलामू डीसी एवं एसपी हुए रेश जांच टेस्टिंग बढ़ाने का दिया निर्देश,एसपी बोले जो पुलिस कर्मी दोनों डोज़ नहीं लिये हैं उनको नहीं मिलेगा वेतन।

पलामू-मेदिनीनगर जिला के सभी इंटर स्टेट बॉडर पर चौबीसों घन्टो बाहर से आने वाले यात्रियों का कोविड जांच करना सुनिश्चित करें बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,पर टीकाकरण एवं कोविड जांच के लिए संयुक्त टीम की प्रतिनियुक्ति करें साथ ही यह सुनिश्चित करें की टीम के सभी सदस्य सेंटर पर ससमय उपस्थित रहें सभी यात्रियों का कोविड जांच करें एवं जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लिए हैं उन्हें ऑन स्पॉट वैक्सीन देना सुनिश्चित करें।यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही वे आज एनआईसी के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सिविल सर्जन,सभी थाना प्रभारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से रूबरू थे वहीं एनआईसी के सभागार में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा,उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज समेत अन्य उपस्थित थे।

DC ने दिया टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन एवं सभी प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत कोविड टेस्टिंग बढ़ाने की बात कही इसकेे अलावे कोविड का मरीज मिलने पर संबंधित स्थान को कंटेंटमेंट जोन भी घोषित करने की बात कही सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस को अनुपालन करवाने की बात कही उन्होंने तीनों एसडीओ को किसी प्रकार के बड़े सार्वजनिक आयोजनों के अनुमति नहीं देने को लेकर निर्देशित किया उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए 15 से 18 वर्ग के किशोरों का अधिकाधिक टीकाकरण कराने की बात कही।

जो पुलिस कर्मी दोनों डोज़ नहीं लिये हैं,उनको नहीं मिलेगा वेतन:एसपी

बैठक में एसपी ने सभी सरकारी कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों को भी मास्क के साथ ही बाहर निकलने की बात कही उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया कहा कि जो पुलिसकर्मी फुल्ली वैक्सीनेटेड नहीं है उनका वेतन रोका जाएगा उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मी बगैर मास्क के ड्यूटी करते पाये जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से, ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M.No9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts