पलामू-चैनपुर बेड़मा में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कामरेड नरेश यादव की अध्यक्षता में हुई।

पलामू-मेदिनीनगर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के रामगढ़ अंचल के अन्तर्गत ग्राम बेड़मा में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक कामरेड नरेश यादव की अध्यक्षता में हुई संचालन रामगढ़ के अंचल सचिव रामजन्म भूइंया ने किया।सभा को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि रामगढ़ अंचल का ग्राम – बेड़मा को पूर्व जमींदार परिवार और उनके दलालों से जमीन छिनकर गरीबों एवं दलितों के बीच 1990 में बांटा था जिसपर आज याहां के लोग घर मकान बनाकर रह रहे हैं अब जरूरत है इस इलाके में संगठन को मजबूत करने की तभी किसानों और मजदूरों का राज कायम होगा। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि बेड़मा पंचायत के ग्रामीण वन विभाग के अन्तर्गत घर बनाकर 20 बरसों से रह रहे हैं जिन्हें वन विभाग उजाड़ने का प्रयास कर रहा है लेकिन रघुवर सरकार के समय में वन विभाग के अध्यक्ष रहे स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया ने वन के अंदर रहने वाले गरीब, दलित आदिवासियों, भूमिहीनों को वन पट्टा दिलवाने का काम भी नहीं किया। लेकिन आज तक इस इलाके में लोगों की समस्याओं से रूबरू होने 1 दिन भी जनता के बीच नहीं आया जबकि गरीब का बेटा कहकर आम जनता से वोट लेकर अपनी संपत्ति दोगुना कर लिया महंगाई भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है यहां तक कि मोदी जी के द्वारा मुफ्त में दिया गया रसोई गैस बढ़ती कीमत के कारण उसे ताला में बंद करके रख दिया। कार्यक्रम मे सर्वसम्मति से बिहारी भुइंया को शाखा सचिव एवं शेर मोहम्मद को सहायक सचिव बनाया गया इस कार्यक्रम को समसुदीन अंसारी, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष, अभय कुमार , आदि ने सम्बोधित किया मौके पर बिहारी भूईंया, अलाउद्दीन, राम किशुन, गफार अंसारी,दिवानी राम, सुखबीर सिंह,बीरबल भूइंया, लीलावती देवी,कइती देवी, निर्मला देवी,जनस टोपो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें