सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया गया शिविर का आयोजन,योजनाओं को जाने व उसका लाभ उठाएं -लवली गुप्ता

PALAMU- पांकी प्रखंड के नवडीहा 2 पंचायत में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पांकी जीप सदस्य लवली गुप्ता ने फीता काटकर किया।सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याकारी योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आवेदन लिया गया साथ ही असहाय बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया इसके साथ मनरेगा के तहत ऑन द स्पॉट जॉब कार्ड निर्गत कर लाभुको के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार आपके द्वार तक पहुंच रही है इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर योजनाओं से संबंधित आप अपने अधिकारों को जाने तभी इसका लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे कार्यक्रम में आप जरूर शामिल हो। यह कार्यक्रम वैसे लोगों के लिए मील का पत्थर है जो प्रखंड कार्यालय तक जाने में असमर्थ हैं श्रीमती लवली गुप्ता ने कहां की प्रखंड के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेकर योग्य लाभुको को लाभ पहुंचाएं तभी जाकर इस कार्यक्रम की सार्थकता होगी। कार्यक्रम को प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्भय कुमार ,नवडीहा 2 पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार सिंह, सरपंच इमरान अंसारी ने भी संबोधित किया। मौके पर लोहरसी पंचायत के सरपंच सुरेंद्र यादव ,पगार खुर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रणधीर सिंह,बी पी ओ चन्द्रशेखर दुबे,समाजसेवी शंकर गुप्ता, उदय गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, कामाख्या राम, सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

Mm. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें