गांव की प्रतिभा निखारने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ,ग्रामीण युवाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं जरूरत है तरासने की-अजय

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बर पुर गांव के प्रतिभाओं को उभारने के लिए सोमवार से पिपरा हाईस्कूल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया खेल कार्यक्रम का शुभारंभ पिपरा खूर्द पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय पासवान एवं पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि दिलीप तिवारी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए श्री अजय पासवान ने कहा कि स्थानीय नवयुवकों के प्रयासों से यह मैच का आयोजन किया जा रहा है गांव के युवाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है इन्हें तरासने की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को पंचायत की मुखिया अनीता देवी की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी सामूहिक प्रयासों से किक्रेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता की शुरूआत पांकी प्रखंड के गढ़गांव वनाम तरहसी प्रखंड के सेलारी के साथ हुई। जिसमें पांकी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के 16 गांवों की टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष सुशील कुमार मेहता ने बताया कि विजेता टीम को 7000र एवं बड़ा कप तथा उप विजेता टीम को 4000रू एवं छोटा कप देकर पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर सचिव गौतम कुमार कोषाध्यक्ष दिपक शर्मा प्रबंधक विकेश मेहता आशिश कुमार तिवारी अनिल कुमार राकेश कुमार मेहता सहित सैकड़ों महिला-पुरुष दर्शक उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमीत कु.पाण्डेय की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts