पलामू-मेदिनीनगर महेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने गरीब एथलेटिक्स बालिका खिलाड़ियों को दिया ट्रैक सूट।

पलामू-मेदिनीनगर GLA कॉलेज डाल्टेनगंज के खेल मैदान में रेशमा पांडे(NIS) एथलेटिक्स कोच और सोनी कुमारी खो-खो कोच के द्वारा संचालित रॉयल स्पोर्ट्स एकैडमी में बालिकाओं को एथलेटिक्स और खो-खो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस एकेडमी में प्रॉपर डालटेनगंज एवं 3 किलोमीटर अगल- बगल के लगभग 60 की संख्या मे गरीब बालिका खिलाड़ियों को प्रत्येक दिन सुबह और शाम प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण पाकर खो – खो खेल के स्टेट एवं नेशनल प्रतियोगिता में भी मेडल प्राप्त किए हैं। प्रत्येक दिन मॉर्निंग वॉक करने वाले समाजसेवी महेंद्र प्रसाद कुशवाहा,विवेकानंद झा , निरंजन कुमार को खिलाड़ी अभाव के साथ प्रशिक्षण करते देखकर गरीब खिलाड़ियों को सहयोग की इच्छा एकेडमी के कोच रेशमा पांडे से जाहिर किया। उनको ऐसा प्रतीत हुआ की इस कड़ाके की ठंड में इन गरीब खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देने से अभ्यास में काफी सहयोग मिलेगा कोच पांडे से परामर्श कर इन्होंने 25 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं तीन खिलाड़ियों को शूज का वितरण किया। और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मेहनती गरीब और असहाय खिलाड़ियों को सहयोग करने से आत्मा संतुष्ट की प्राप्ति होती है सभी समाज सेवी सहयोग करेंगे तब हम पलामू जिला में अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निर्माण कर सकते हैं ।किसी दूसरे जिला एवं राज्य से इंटरटेन के लिए पैसा देकर खिलाड़ी बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी पलामू जिला ओलंपिक संघ के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि पलामू में प्रतिभा की कमी नहीं है हमारा पलामू जिला प्रतिभा से भरा हुआ है। हम लोगों को खोजने की जरूरत है तथा खोजने वाले को सहयोग की जरूरत है जिसे अच्छे-अच्छे खिलाड़ी निर्माण हो सके, कुशवाहा सर की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है इन खिलाड़ियों को ट्रैक सूट की बहुत ही आवश्यकता थी पलामू जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमलानंद दुबे ने कुशवाहा सर का काफी प्रशंसा किया कहा कि इनका सहयोग एकदम हृदय के आवाज से हुआ है। इस अवसर पर एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आजात शत्रु प्रसाद सिन्हा, वूशु संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र प्रसाद अमरेंद्र पाठक सिद्धार्थ कुमार एथलेटिक्स (NIS) कोच रेशमा पांडे, स्पोर्ट्स एकैडमी यादि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाता एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M.N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें