गढ़वा भंडरिया के करचाली पंचायत में अपनी अधिकार सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गढ़वा-जिला अंतर्गत भंडरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत करचाली के प्रांगण में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजन की शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती अंचल पदाधिकारी मदन महली के द्वारा दिप प्रज्वलित कर किया गया। बताते चले कि झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के सभी जिलों मे आपके सरकार आपके द्वार के तहत आम जनता कि किसी भी प्रकार कि समस्या का समाधान अविलंब आंनस्पोर्ट किया जा रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इस पंचायत भवन करचाली मे सभी प्रकार कि समस्या के समाधान करने के लिए स्टांल लगाया गया है जिसकी जो समस्या है सम्पर्क करें तुरंत समाधान होगा। जैसे राशन कार्ड की समस्या पेंशन समस्या वृद्धा पेंशन,जांब कार्ड ,ई श्रम कार्ड,सभी विभागों की समस्या का निपटारा पंचायत स्तर पर किया जा रहा है अब प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा इसको देखते हुए जिला के निर्देशानुसार भंडरिया प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में कार्यक्रम कर सभी विभागों का समस्या का निपटारा किया जाएगा। वहीं करचाली पंचायत के ग्रामीण जनताओं द्वारा सभी विभागों में आवेदन दिया गया जैसे श्रम कार्ड बनाना , प्रधानमंत्री आवास संबंधित, पेंशन संबंधित ,भूमि सुधार संबंधित ,मनरेगा संबंधित, 15वीं  वित से संबंधित कल्याण विभाग संबंधित, पशुपालन विभाग संबंधित आवेदन दिया गया कई लोगों कि तुरंत समस्या का समाधान भी किया गया। सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी अपने अपने स्टोल में आवेदन प्राप्त किए एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को इलाज किया गया एवं जो व्यक्ति कोविड का टीका नहीं लिए थे उसे टिका भी लगाया गया पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के इस शिविर कि आयोजन से वृद्ध असहाय व्यक्तियो में खुशी का माहौल भी देखा गया।

पलामू न्यूज Live

गढ़वा-भंडरीया से रंजित ठाकुर का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

पलामू न्यूज Live के लिए झारखंड के सभी जिलों से  ब्यूरो चीफ, संवाददाता विडियो एडिटर की आवश्यकता है संपर्क करें

M.N. 9608122844,8084737109

 

 

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें