पलामू जिला के सभी योग्य लाभुकों के पास 2022 तक अपना पक्का घर हो इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है-उपायुक्त

पलामू-मेदिनीनगर आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले में कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम मे 20 नवम्बर 2021 को पुराने टाउन हॉल में जिला स्तरीय आवास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में तीव्र गति से आवास पूर्ण करने वाले जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कुल 20 लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आवास पूर्ण कर चुके लाभुकों के बीच प्रतीकात्मक चाबी का वितरण भी किया गया उपायुक्त शशि रंजन,जिला परिषद अध्यक्ष प्रभादेवी व उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने सभी लाभुकों को सम्मानित किया।टाउन हॉल में 70 से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया गया जिला स्तरीय आवास दिवस के कार्यक्रम में कुल 70 से अधिक लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया इस दौरान टाउन हॉल में बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे कार्यक्रम में मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना के लाभुकों को नींबू का पौधा देकर सम्मानित किया गया।

जिले के सभी योग्य लाभुकों के पास अपना घर हो,इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है:उपायुक्त

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि जिले में 2016 से लेकर अबतक 1 लाख 48 हज़ार आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है जिसमें लगभग 90 हज़ार लाभुकों ने अपना आवास पूर्ण भी करा लिया है इस योजना के पीछे सरकार की मंशा है कि वर्ष 2022 तक सभी योग्य लाभुकों के पास अपना घर हो एक भी लाभुक आवास योजना से वंचित ना रह पाये इसी के तहत जिले के सभी योग्य लाभुकों के पास अपना घर हो,इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। आज जिले में कई लोग गृह प्रवेश कर रहें हैं यह हर्ष का विषय है.इसी तरह जिला परिषद अध्यक्ष व डीडीसी ने भी लाभुकों को संबोधित किया मौके पर उपरोक्त के अलावा सहायक समाहर्ता आशीष अग्रवाल,सदर एसडीओ राजेश कुमार शाह,छतरपुर एसडीओ एन पी गुप्ता,विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी,आवास के जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर,परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा,प्रखंड समन्वयक समेत उप विकास आयुक्त कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

M. N. 9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts