पंचायत सचिव और मुखिया के द्वारा 15 वें वित्त का राशि गबन करने के विरोध में वार्ड सदस्यों ने डीसी को दिया आवेदन।

गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया के ग्राम पंचायत करचाली के पंचायत सचिव परमा राम प्रधान कार्य समिति अध्यक्ष सूर्यमणि तिर्की के खिलाफ डीसी और जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिया आवेदन। आगे बताते चले कि बिना ग्राम सभा और बिना कार्यकारिणी बैठक के पंचायत सचिव एवं प्रधान कार्य समिति के द्वारा फर्जी तरीके से योजना ऑनलाइन कर संचालित कर दिया गया है और तो और कभी ना तो पंचायत सचिवालय जाते हैं ना ही कार्यकारिणी की बैठक करते हैं ना किसी वार्ड सदस्यों को सूचना देते हैं। पंचायत सचिव परमा राम का इतना हौसला बुलंद है कि सीधे भेंडर के खाता में पैसा डाल कर उगाही करते हैं इसी के विरोध में वार्ड सदस्यों ने आवेदन देकर पंचायत सचिव पर्मा राम प्रधान कार्यसमिति सूर्यमणि तिर्की पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं वार्ड सदस्यों का कहना है कि 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कोई विकास नहीं किया गया जो कि बिचौलियों के द्वारा व्यक्तिगत योजना संचालित कर फर्जी निकासी कर लिया जाता है। इसी कारण आक्रोश में सभी वार्ड सदस्य हैं अब देखना है कि डीसी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी आवेदन पर क्या संज्ञान लेते हैं कि इसी तरह से जनता को धोखा में रख कर राशि का दुरुपयोग होता रहेगा एवं पंचायत सचिव और मुखिया मनमानी करते रहेंगे यह तो आने वाला ही समय बताएगा।

गढ़वा-भंडरीया से रंजित ठाकुर का रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

 M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts