अज्ञात अपराधियों ने भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव को मारी गोली,हत्या के विरोध में सड़क जाम।

हरिहरगंज (पलामू) थाना रोड निवासी अधिवक्ता विजय सिन्हा के 25 वर्षीय पुत्र भाजयुमो के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की अज्ञात अपराधियों ने नुकीले औजार से गर्दन में वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सुमित का शव एनएच 98 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पहाड़ी मंदिर मोड़ से टेरानो कार JH-01BM-2883 से बरामद हुआ है। मृतक के गर्दन के दाहिनी ओर गोली लगी है सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने दल बल के साथ सीएचसी पहुंचकर घटना का मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें गोली मारे जाने की पुष्टि की है मृतक के पिता अधिवक्ता विजय सिन्हा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे दोनों खाना साथ में खाए हैं। इसके बाद सुमित घर से थोड़े ही दूर सीता हाई स्कूल ग्राउंड के पीछे अपने अमृत होटल के कमरा में सोने गया था इस दौरान करीब 12 बजे रात को किसी का फोन आने के बाद सुमित बाहर निकला था।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करेंगे

M. N. 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें